क्या मंत्री, स्वास्थय विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि अरवल, जिलान्तर्गत करपी प्रखंड के मौजा कुबरी में एक पुराना सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल है, जिसका भवन एवं चाहरदीवारी का निर्माण पूर्ण नहीं है तथा वर्तमान में यह अस्पताल निजी भवन में किराए पर संचालित है यदि हाँ तो सरकार उक्त आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन एवं चाहरदिवारी का निर्माण कार्य कब तक पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?