क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत कुढ़नी प्रखंड के ऐ.पी.एच.सी. मनियारी से सदर हॉस्पीटल एवं एस.के.एम.सी.एच. लगभग 30-35 किoमीo दूर है जिससे जन मानस को चिकित्सा में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त ऐ.पी.एच.सी. को सी.एच.सी. में उत्क्रमित नहीं करने के कारण लोगों को दूर जाना पड़ता है;2. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक उक्त ऐ.पी.एच.सी. को सी.एच.सी. में उत्क्रमित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?