क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत त्रिवेणीगंज प्रखंड के ग्राम पं० पिलुआहा में स्वास्थ्य/उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम की आबादी दस हजार से अधिक है और स्वास्थ्य केंद्र के लिये जमीन भी उपलब्ध है परंतु अब तक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित नही होने के कारण उक्त पंचायत के लोगों को ईलाज के लिये 10 कि०मी० दूर त्रिवेणीगंज या कोरियापट्टी जाना पड़ता है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कब तक ग्राम-पिलुआहा में स्वास्थ्य केंद्र बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?