Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1802Starred Question Listed

उक्त केंद्र का संचालन करना

श्री विनय कुमार चौधरी (80) (बेनीपुर ) स्वास्थ्य विभाग 20 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है की दरभंगा जिला के अनुमंडल अस्पताल, बेनीपुर में ENT एवं आँख के डॉक्टर नहीं है एवं जिला मधेपुरा के पुरौनी प्रखंड अंतर्गत पुरौनी बाजार गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी के कारण आम लोगों को समुचित इलाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त अनुमंडल अस्पताल, बेनीपुर में फार्मासिस्ट एवं उक्त स्वास्थ्य केंद्र में महिला विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा एम०बी०बी०एस० डॉक्टरों की कमी है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों, फार्मासिस्ट की नियुक्ति कर यथाशीघ्र उक्‍त केंद्र का संचालन करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
20 फरवरी 2026
Member
श्री विनय कुमार चौधरी (80) (बेनीपुर )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
BINAY KUMAR CHOUDHARY (80)
BINAY KUMAR CHOUDHARY (80)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Benipur-Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
12 Jan 1966
Address
Village- Bishanpur, Post- Mirzapur, A.P.M. Thana, District- Darbhanga 847101