क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि बिहारीगंज, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गवालपाड़ा प्रखंड के पीरनगर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित है, परंतु स्वास्थ्य उपकेंद्र का अपना भवन नहीं रहने के कारण मरीजों को काफी असुविधा होती है, जबकि उक्त पंचायत में बिहार सरकार की खाता नं0 - 183, खेसरा न0ं -2012, रकबा-1, एकड़ 2 डि0 जमीन उपलब्ध है,यदि हाँ तो सरकार उक्त जमीन पर स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?