Urban Development notificationsबिहार राजपत्र अधिसूचनाएँ
All 1,206 notifications published in the Bihar Gazette by the Urban Development, Government of Bihar, since 2015. Browse by year, read the summaries and download the official PDFs.
भारत सरकार के नमामि गंगे योजनांतर्गत मुँगेर शहर में Sewerage Network एवं STP कार्य को पूर्ण करने हेतु पुनरीक्षित परियोजना लागत सेंटेज सहित रू॰ 30116.19 लाख (तीन अरब एक करोड़ सोलह लाख उन्नीस हजार रू॰ मात्र) में से केन्द्रांश के रूप में रू0 20581.519 लाख (दो अरब पांच करोड़ एकासी लाख एकावन हजार नौ सौ रू0 मात्र) तथा राज्यांश के रूप में सेंटेज सहित कुल रू0 9534.671 लाख (पंचानवे करोड़ चैंतीस लाख सरसठ हजार एक सौ रू॰ मात्र) के
नमामि गंगे योजना के अंतर्गत मुँगेर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी घरों/प्रतिष्ठानों को सिवरेज प्रणाली से जोड़ा जाना है। पूरा मुँगेर शहर लगभग 17.50sq km. क्षेत्र में बसा है। इस योजना के कार्यान्वयन हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग के संकल्प ज्ञापांक-2/रा.न.-02/10-03, दिनांक 05.01.2011 द्वारा रू. 187.89 करोड़ परियोजना लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए योजना के कार्यान्वयन का कार्य बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लि॰, पटना (बुडको) को सौंपा गया।
बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-35 तथा बिहार नगरपालिका निर्वाचन नियमावली, 2007 के नियम-87 के प्रावधानों के अंतर्गत नगरपालिका आम निर्वाचन, 2018 में नगर परिषद, महनार (वैशाली), विक्रमगंज (रोहतास), दाउदनगर (औरंगाबाद), बाँका (बांका), ढ़ाका (पूर्वी चम्पारण) एवं नगर पंचायत, सुरसण्ड (सीतामढ़ी) के निर्वाचित वार्ड पार्षदों के नाम यथा संलग्न अनुसूची I, II, III, IV, V एवं VI में एतद्द्वारा सर्वसाधारण की सूचना के लिए प्रकाशित किये जाते हैं।
केन्द्र प्रायोजित Smart City Mission योजना के अन्तर्गत भागलपुर, पटना एवं मुजफ्फरपुर शहर में Smart City योजना के क्रियान्वयन हेतु गठित SPV कम्पनी के अंतर्गत संविदा के आधार पर नियोजन हेतु विभिन्न पदो की सृजन की स्वीकृति।
शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सं०-K-15016/157/2015-SC-I(Vol-II) दिनांक 25/05/2016 द्वारा Smart City मिशन योजना के अन्तर्गत भागलपुर शहर, पत्र सं०-K-15016/157/2015-SC-I दिनांक 28/06/2017 द्वारा पटना शहर एवं पत्र सं०-K-15016/157/2015-SC-I दिनांक 28/06/2017 द्वारा मुजफ्फरपुर शहर का चयन किया गया है। इसका उद्देश्य भागलपुर, पटना एवं मुजफ्फरपुर शहर का आर्थिक विकास करना और बेहतर स्थानीय क्षेत्र विकास और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके विशेष तौर से प्रौद्योगिकी जो स्मार्ट परिणामों का मांग प्रशस्त करती है, से चयनित शहरों के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। क्षेत्र-आधारित विकास (Area Based Development) एवं पूर्ण शहर आधारित विकास (Pan City Development) की योजनायें ली जायेगी। स्मार्ट समाध
नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन का गठन, अतिरिक्त पदों का सृजन एवं बिहार राज्य जल पर्षद का सम्पूर्ण रूप से एवं बिहार शहरी विकास अभिकरण तथा जिला शहरी विकास अभिकरणों के स्तर पर कार्यरत नगर विकास एवं आवास विभाग के अभियंत्रण कोषांग (एकीकृत अभियंत्रण संगठन के अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव एवं उड़नदस्ता प्रकोष्ठ को छोड़कर) बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड में विलय किये जाने के संबंध में।
नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत वर्त्तमान में अंगीभूत इकाई के रूप में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, बिहार राज्य जल पर्षद, बिहार शहरी विकास अभिकरण एवं जिला शहरी विकास अभिकरण कार्यरत्त है। इन सभी इकाईयों में अभियन्ताओं के पद सृजित है, जिसकी संरचना निम्नवत् हैः-
केन्द्र प्रायोजित Smart City Mission योजना के अन्तर्गत बिहारशरीफ शहर को Smart City के रूप में विकसित करने हेतु एक SPV कम्पनी ’’बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड कम्पनी‘‘ (MoA एवं AoA सहित) के गठन के प्रस्ताव एवं योजना पर अनुमानित व्यय 1517.00 करोड़ (पन्द्रह सौ सतरह करोड रू0 मात्र) रूपये के व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति तथा इसमें योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्यांश के रूप में 488.00 करोड़ (चार सौ अठासी करोड रू0 मात्र) एवं कम्पनी
के निबंधन के लिए 2.50 करोड़ (दो करोड़ पचास लाख) रूपये व्यय की स्वीकृति के संबंध में। शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सं०-K-15016/157/2015-SC-I दिनांक-19/01/2018 द्वारा Smart City योजना के अन्तर्गत बिहारशरीफ शहर का चयन किया गया है। इसका उद्देश्य बिहारशरीफ शहर का आर्थिक विकास करना और बेहतर स्थानीय क्षेत्र विकास और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके विशेष तौर से प्रौद्योगिकी जो स्मार्ट परिणामों का मार्ग प्रशस्त करती है, से बिहारशरीफ शहर के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। क्षेत्र-आधारित विकास (Area Based Development) एवं पूर्ण शहर आधारित विकास (Pan City Development) की योजनायें ली जायेगी। स्मार्ट समाधानों के प्रयोग से शहरी अवस्थापना और सेवाएँ बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी, की जानकारी औ
बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-35 तथा बिहार नगरपालिका निर्वाचन नियमावली, 2007 के नियम-87 के प्रावधानों के अंतर्गत नगरपालिका आम निर्वाचन, 2018 में नगर पंचायत, केसरिया (पूर्वी चम्पारण) एवं साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) के निवार्चित वार्ड पार्षदों के नाम यथा संलग्न अनुसूची I एवं II में एतद्द्वारा सर्वसाधारण की सूचना के लिए प्रकाशित किये जाते हैं।
नगर विकास एवं आवास विभाग की अधि्ासूचना सं0-5459 दिनांक 21.08.2017 द्वारा सुरसंड प्रखंड अन्तर्गत तीन ग्राम पंचायतों, यथा सुरसंड पश्चिमी, सुरसंड उत्तरी एवं सुरसंड पूर्वी को नगर पंचायत सुरसंड में समि्मलित कर लिये जाने के परिप्रेक्ष्य में बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 151 के अधीन निम्न आदेश दिया जाता है ः-
बहर गजट [सधरर्ण 1द्व [ &ल 2ी1द्व 5. ’’किफायती आवास और मलिन बस्ती (स्लम) पुनर्वास एवं पुनर्विकास आवास नीति 2017‘‘ के अध्याय 4. सामान्य शर्ते के शीर्ष 10 विविध में कंडिका (ड) के बाद निम्नलिखित नई कंडिकाएँ ’’ढ़, ण एवं त‘‘ जोड़ी जाएगी ः-
’’किफायती आवास और मलिन बस्ती (स्लम) पुनर्वास एवं पुनर्विकास आवास नीति 2017‘‘ में संशोधन।
राज्य सरकार एत्दद्वारा ज्ञाप सं0-04-HFA-16/2015-1188 दिनांक 18.05.2017 द्वारा निर्गत किफायती आवास और मलिन बस्ती (स्लम) पुनर्वास एवं पुनर्विकास आवास नीति 2017 में तुरंत के प्रभाव से निम्नलिखित संशोधन करती हैः-
चूँकि राज्य सरकार द्वारा नगर परिषद, महनार (वैशाली), विक्रमगंज (रोहतास), दाउदनगर (औरंगाबाद), बाँका, ढ़ाका (पूर्वी चम्पारण) एवं नगर पंचायत, सुरसण्ड (सीतामढ़ी) के गठन करने का निर्णय लिया गया है।
केन्द्र प्रायोजित AMRUT योजना के अधीन पूर्णिया जलापूर्ति योजना फेज-II की प्राक्कलित राशि रू 9371.04 लाख (तिरानवे करोड़ एकहत्तर लाख चार हजार रू मात्र) एवं मुजफ्फरपुर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना की प्राक्कलित राशि रू 15841.69 लाख (एक अरब अंठावन करोड़ इक्तालिस लाख उनहत्तर हजार रू मात्र) का व्यय और बुडा को AMRUT योजना का राज्य मिशन निदेशालय के रूप में नामित करने की प्रशासनिक स्वीकृति।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शहरों के आधारभूत संरचना के विकास हेतु अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT) योजना का शुभारंभ दिनांक 25. जून, 2015 को किया गया इसके अंतर्गत राज्य के एक लाख से अधिक आबादी वाले 26 शहर एवं बोधगया शहर सहित कुल 27 शहरों को सम्मिलित किया गया है। इस योजना के अधीन शहरों में जलापूर्ति योजना, ड्रेनेज योजना, सिवेज योजना एवं पार्क विकास योजना को मुख्य रूप से सम्मिलित किया गया है। भारत सरकार द्वारा इस योजना के अधीन State Annual Action Plan (SAAP-I) में 664.20 करोड़, SAAP-II में 775.20 करोड़ एवं SAAP-III में 1030.37 करोड़ की योजना स्वीकृत है।
भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत 100% अनुमानित लागत परियोजना व्यय राशि 191.62 करोड़ रू0 (एक करोड़ एकानवे लाख बासठ हजार रू0 मात्र) रूपये पर पटना शहर में पहाड़ी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (60MLD) योजना के निर्माण, योजना के क्रियान्वयन हेतु सहमति तथा इस योजना में राज्य सरकार की ओर से कार्यान्वयन एजेंसी के भुगतान हेतु सेंटेज की राशि 6.177 करोड रू0 (छः करोड़ सतरह लाख सत्तर हजार रूपये मात्र) के व्यय की स्वीकृति।
1. विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निदेश के आलोक में पटना नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी घरों/प्रतिष्ठानों को सिवरेज प्रणाली से जोड़ा जाना है। पूरा पटना शहर लगभग 100 sq. km. क्षेत्र में बसा है। इस पूरे क्षेत्र को 6 जोन दीघा, बेउर, सैदपुर, कंकड़बाग, पहाड़ी एवं करमलीचकमें विभक्त किया गया है। इनसे संबंधित कुल 11 पैकेज में योजनाओं की स्वीकृति National Mission Clean Ganga (NMCG) से प्राप्त है। भारत सरकार इसमें से 05 योजनाओं के क्रियान्वयन पर केन्द्रांश एवं राज्यांश का वित्तीय हिस्सेदारी अनुपात 70ः30 संसूचित है, जिनका ब्यौरा नीचे अंकित है- (I) Beur S.T.P-भारत सरकार के पत्रांक-285, दिनांक 15.07.2014 द्वारा बेउर जोन में 43 MLDकी क्षमता के STPके अधिष्ठापन की योजना पर कुल 68.16 करोड़ र
भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 100% अनुमानित लागत व्यय पर कुल रू॰ 63.43 करोड़ रूपये (तिरसठ करोड़ तेतालीस लाख रू॰ मात्र) पर सुल्तानगंज नगर परिषद् क्षेत्र के अर्न्तगत Interception & Diversion (I&D) एवं STP के निर्माण हेतु अनुमानित लागत जिसमें केन्द्रांश के रूप में स्वीकृत राशि 60.22 करोड़ रूपये (साठ करोड़ बाईस लाख रू॰ मात्र) पर सहमति तथा इस योजना में राज्य सरकार के ओर से कार्यान्वयन एजेंसी के भुगतान हेतु सेंटेज की राशि कुल 3.21 करोड़ रू॰ (तीन करोड़
भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 100% अनुमानित लागत व्यय कुल रू॰ 64.029 करोड़ (चैसठ करोड़ दो लाख नब्बे हजार रू॰ मात्र) पर भागलपुर शहर के नौगछिया नगर पंचायत में Interception & Diversion (I&D) एवं STP के निर्माण हेतु केन्द्रांश के रूप में स्वीकृत राशि 60.79 करोड़ रूपये (साठ करोड़ उनासी लाख रू॰ मात्र) पर सहमति तथा इस योजना में राज्य सरकार के ओर से सेन्टेज की राशि कुल 3.
239 करोड़ रू॰ (तीन करोड़ तेईस लाख नब्बे हजार रू॰ मात्र) व्यय की स्वीकृति।
भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 100% अनुमानित लागत कुल रू॰ 61.38 करोड़ (एकसठ करोड़ अड़तीस लाख रू॰ मात्र) बाढ़ शहर के Interception & Diversion एवं STP परियोजना के निर्माण हेतु जिसमें केन्द्रांश के रूप में स्वीकृत राशि 58.27 करोड़ रूपये (अनठावन करोड़ सताइस लाख रू॰ मात्र) के योजना के क्रियान्वयन के प्रस्ताव पर सहमति तथा इस योजना में राज्य सरकार के ओर से कार्यान्वयन एजेंसीं के भुगतान हेतु सेंटेज की राशि
कुल 3.11 करोड़ रूपये (तीन करोड़ ग्यारह लाख रूपये मात्र) के व्यय की स्वीकृत्ति।
भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 100% अनुमानित लागत कुल रू॰ 56.70 करोड़ रूपये (छप्पन करोड़ सत्तर लाख रू॰ मात्र) पर मोकामा शहर में Interception & Diversion एवं STP परियोजना के निर्माण हेतु जिसमें केन्द्रांश के रूप में स्वीकृत राशि 53.81 करोड़ रूपये (तिरपन करोड़ इक्कासी लाख रू॰ मात्र) पर सहमति तथा इस योजना में राज्य सरकार के ओर से कार्यान्वयन एजेंसी के भुगतान हेतु सेंटेज की राशि कुल 2.89 करोड़ रू॰
(दो करोड़ नब्वासी लाख रू॰ मात्र) के व्यय की स्वीकृत्ति।
भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत 100% अनुमानित लागत परियोजना व्यय के तहत पटना शहर के करमलीचक सिवरेज नेटवर्क परियोजना अन्तर्गत 96.54 KM Sewerage Network एवं 01 सिवेज पम्पिंग स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति हेतु कुल अनुमानित लागत राशि रू॰ 284.39 करोड़ (दो सौ चैरासी करोड़ उनतालीस लाख मात्र) जिसमें केन्द्रांश के रूप में स्वीकृत राशि 277.42 करोड़ रूपये (दो सौ सतहत्तर करोड़ बयालिस लाख रू॰ मात्र) के परियोजना के क्रियान्वयन के प्रस्ताव पर सहमति तथा
इस योजना में राज्य सरकार के ओर से कार्यान्वयन एजेंसी के भुगतान हेतु सेंटेज की राशि कुल 6.97 करोड़ रू॰ (छः करोड़ सन्तानवे लाख मात्र) के व्यय की स्वीकृति।
भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत 100% अनुमानित लागत परियोजना व्यय के तहत पटना शहर के पहाड़ी सिवरेज ’जोन-V‘ परियोजना अन्तर्गत 115.93 KM Sewerage Network एवं 02 सिवेज पम्पिंग स्टेशन के निर्माण हेतु अनुमानित लागत कुल रू॰ 372.75 करोड़ (तीन सौ बहत्तर करोड़ पचहत्तर लाख रू॰ मात्र) जिसमें केन्द्रांश के रूप में निविदित राशि सहित स्वीकृत राशि 364.902 करोड़ रूपये (तीन सौ चैंसठ करोड़ नब्बे लाख बीस हजार रू॰ मात्र) के परियोजना के क्रियान्वयन के प्रस्ताव पर
सहमति तथा इस योजना में राज्य सरकार के ओर से सेंटेज की राशि कुल 7.85 करोड़ रू॰ (सात करोड़ पचासी लाख रू॰ मात्र) के व्यय की स्वीकृति।
भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत 100% अनुमानित लागत परियोजना व्यय के तहत पटना शहर के पहाड़ी सिवरेज जोन-IV_A (S) में 87.69 KM Sewerage Network के निर्माण हेतु अनुमानित लागत कुल रू॰ 190.908 करोड़ (एक सौ नब्बे करोड़ नब्बे लाख अस्सी हजार रू॰ मात्र) जिसमें केन्द्रांश के रूप में स्वीकृत राशि 184.86 करोड़ रूपये (एक सौ चैरासी करोड़ छियासी लाख रू॰ मात्र) पर सहमति तथा इस योजना में राज्य सरकार की ओर से सेंटेज की राशि कुल 6.048 करोड़ रू॰ (छः
करोड़ चार लाख अस्सी हजार रू॰ मात्र) के व्यय की स्वीकृति।
नगर पंचायत, केसरिया (पूर्वी चम्पारण) एवं नगर पंचायत, साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) का कार्यकाल दिनांक-30.04.2018 को समाप्त हो रहा है; और चूँकि वैधानिक प्रावधानों के अधीन उन नगरपालिकाओं के लिए चुनाव कराना आवश्यक हो गया है, अतः बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 (अधिनियम संख्या-11, 2007) की धारा 441 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये बिहार राज्य के राज्यपाल, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना की अनुशंसा पर एतद् द्वारा नगर पंचायत, केसरिया (पूर्वी चम्पारण) एवं नगर पंचायत, साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) के पार्षदों के निर्वाचन के लिये मतदान हेतु 19 अप्रैल, 2018 की तिथि नियत करते हैं तथा अपेक्षा करते हैं कि मतदातागण बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 के उपबंधों के अनुसार पार्षदों को निर्वाचित करें।