क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखण्ड-पकरीवरावां के पंचायत-पकरीवरावं उतरी के किसी गांव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र नहीं है, जिसके कारण उक्त पंचायत के 25 हजार की आबादी को चिकित्या में काफी परेशानी होती है। यदि हाँ तो सरकार ग्राम-सिलौर या बड़ी तालाब पकरीवरावां में कब तक स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्थापित करवाने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों?