क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत कस्बा विधानसभा क्षेत्र के जलालगढ़ एवं श्रीनगर प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों(CHC) में सामान्य प्रसव (Normal Delivery) की सुविधा उपलब्ध है परंतु प्रसव (Delivery) के दौरान जटिलताओं (जैसे अत्यधिक रक्तस्राव, आपातकालीन शल्य चिकित्सा आदि) से निपटने हेतु पर्याप्त चिकित्सा सुविधा एवं ICU की व्यवस्था नहीं है,2. क्या यह बात सही है कि प्रसव जटिलताओं (Delivery Complications) के कारण गर्भवती महिलाओं को उक्त CHC से 35-40 किलोमीटर दूर स्थित पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर किया जाता है, जिसके कारण समय की कमी से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में वृद्धि का खतरा बना रहता है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त प्रखंडों में प्रसव जटिलताओं (Delivery Complications) के आपातकालीन उपचार हेतु ICU सुविधा युक्त अस्पताल की स्थापना कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?