क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत साहेबगंज विधान सभा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र साहेबगंज में बहुतायत में महिलाएँ प्रसव के लिए आती है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नहीं होने से महिलाओं को प्रसव में कठिनाईयां होती हैं,3. क्या यह बात सही है कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र में महिलाओं के प्रसव के लिए स्पेशल वाई की व्यवस्था नहीं है,यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जनहित में उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र में महिला डॉक्टर की नियुक्ति के साथ ही प्रसव के लिए स्पेशल वार्ड की व्यवस्था यथाशीघ्र करवाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यो ?