क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डायलिसिस (ईलाज) के लिए महंगी दवाईयां लम्बे समय तक लेनी पड़ती है,2. क्या यह बात सही है कि आर्थिक आभाव के कारण बहुत से गरीब मरीज डायलिसिस के बाद महंगी दवाईयों के कारण आगे अपना ईजाज नहीं करा पा रहे हैं,यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में राज्य के सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस के बाद चलने वाली महंगी दवाईयों को निःशुल्क उपलबध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यो ?