क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पटना जिला के पंडारक प्रखण्ड में डिग्री महाविद्यालय नहीं रहने के कारण उक्त प्रखण्ड के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखण्ड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय कब तक स्थापित कराने का विचार रखती है ,नहीं, तो क्यों ?