क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि क्या यह बात सही है कि नवादा जिलार्न्तगत पकरीवरावॉ प्रखण्ड के धमौल पंचायत के धमौल बाजार जिसकी आबादी 15000 (पन्द्रह हजार) से अधिक है, में मध्य विद्यालय तक की पढ़ाई होती है जिसके कारण छात्र-छात्राओं को नवम से इण्टर तक की पढ़ाई करने हेतु 08 कि0मी0 दूर अंजुनार जाना पड़ता है जबकि धमौल में इण्टर विद्यालय की स्थापना हेतु सरकारी भूमि भी उपलब्ध है तो क्या सरकार धमौल में इण्टर विद्यालय स्थापित करवाने का विचार रखती है? यदि हाँ तो कबतक ? नहीं तो क्यों ?