क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे की:-1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत बिहपुर विधानसभा के खरीक प्रखंड में सिंहकुण्ड, लोकमानपुर , लोदीपुर सहित 13 पंचायत में स्वास्थ्य उपकेन्द्र (HSC) है, लेकिन भवन नहीं है,2. क्या यह बात सही है कि कालूचक में स्वास्थ्य उपकेन्द्र का अपना भवन है लेकिन उस भवन में थाना संचालित होता है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त केन्द्रों का अपना भवन बनाना चाहती है , हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?