क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के नाथनगर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत सबौर प्रखण्ड के पंचायत रंजदीपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं पंचायत बैजलपुर स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र, बैजलपुर अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि उप स्वास्थ्य केन्द्र, रंजदीपुर लगभग 40 वर्षो से श्री बाबू लाल पोद्दार तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र, बैजलपुर लगभग 07 वर्षो से जीवत मंडल के आवास में भाड़े पर संचालित है जिससे स्वास्थ्य सेंवाओं में चिकित्सको को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त दोनों उप-स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?