क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही हैं कि राज्य में मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक (Statistics Volunteers) पात्रता परीक्षा पास और पूर्ण प्रशिक्षित है;2.क्या यह बात सही हैं कि उक्त स्वयंसेवकों ने छठी सामाजिक-आर्थिक जनगणना,फसल सर्वे,विधालयों का सर्वे और जन्म प्रमाणपत्र जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक किया हैं;3.यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार वर्ष 2012-13 में बहाल हुए अनुभवी स्वयंसेवकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए समायोजन करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यों?