क्या मंंत्री, श्रम संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि बिहार के सभी जिलों सहित समस्तीपुर जिला अन्तर्गत मोहिउद्दीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड-मोहिउद्दी नगर, मोहनपुर एवं पटोरी से संबंधित सैकड़ों मामले, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अधीन स्वाभावीक एवं दुर्घटना मृत्यु के मामले से संबंधित दावा अभिलेख भुगतान का मामला 4 वर्षो से लंबित है जबकि भुगतान हेतु जिले को पर्याप्त आवंटन उपलब्ध है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त लंबित मामलों के दावा अनुदान राशि का भुगतान कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?