क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बरबीघा रेलवे स्टेशन जाने के लिए कोई सड़क नहीं है, जबकि रेलवे स्टेशन से दो छोर पर दो मुख्य मार्ग पुनेसरा-गोपालबाद और बरबीघा-सरमेरा रोड है; यदि हाँ, तो सरकार बरबीघा स्टेशन को दोनों मुख्य मार्गों से जोड़ते हुए स्टेशन जाने हेतु पहुॅच पथ कब तक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?