क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड अर्न्तगत चतरा गोवररौड़ा उत्तरी पंचायत के मरूकिया गॉव में भूमि उपलब्ध होने के बावजूद अबतक उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि मरूकिया एवं इसके आस-पास के गॉव के लोगों को इलाज हेतु खजौली स्वास्थ्य केन्द्र जाना पड़ता है जिसके कारण आम लोगों को समय एवं आर्थिक क्षति होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में चतरा गोवररौड़ा उत्तरी पंचायत के मरूकिया गाँव में उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?