क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-क्या यह बात सही है कि गया जी जिला अंतर्गत प्रखंड आमस के पंचायत झरी में सोनदाहा जलाशय में शवना नदी के पास चकहा एवं फाटक निर्माण नहीं होने के कारण सोनदाहा जलाशय में नदी का पानी नहीं आ पाता है, जिससे इन क्षेत्र के भूमि में सिंचाई नहीं हो पाती है, यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त स्थल पर नदी का पानी लाते हुए चकहा एवं फाटक निर्माण करवाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?