क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- i. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के गौडा़बौराम के प्रखण्ड के गौड़ाबौराम एवं किरतपुर के हजारो एकड़ कृषि योग्य जमीन पर नहर व्यवस्था नही होने के कारण जल-जमाव की समस्या बनी रहती है, जिससे किसानो को खेती करने में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार वर्णित क्षेत्र में कब तक नहर का विकास करने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?