क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र के लदनियां प्रखंड के गिधवास पंचायत के कविलासा के सोनी नदी पर अभी तक चचड़ी पुल बनाकर लोग पार करते है जिससे हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, यदि हाँ तो, सरकार गिधवास पंचायत के कविलास के सोनी नदी पर पुल का निर्माण कबतक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?