क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के लदनियां प्रखंड के अंतर्गत धर्मवन गांव के धर्मवन चौक से खाजेडिह चौक तक त्रिशुला नदी से कटाव हो रहा है, जिससे नदी के किनारे पर अवस्थित आवासित कई घरों का आस्तित्व खतरे में है, यदि हां तो सरकार उक्त गांव में कबतक कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?