क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि शिवहर जिला के NH227 रजिस्ट्री ऑफिस शिवहर से प्रखंड कार्यालय सुगिया कटसरी परदेसिया होते हुए चंपारण सीमा तक जानेवाली लगभग 9 कि० मी० सड़क जो जिले को दूसरे जिले से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है. वर्तमान में अत्यंत जर्जर एवं दयनीय स्थिति में है, यदि हां, तो सरकार उक्त वर्णित सड़क को पथ निर्माण विभाग में हस्त्तांतरित कर सड़क का पक्कीकरण कराने का विचार कब तक रखती है, नहीं तो क्यों ?