क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत पिरही और तिरहुता सड़क के बीच बलान नदी में सोहरवा घाट पर एवं लदनियां प्रखंड के कुमरखत पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कामतोलिया से कुमरखत तक सड़क के बीच में गागन नदी में पुल नहीं होने के कारण दोनों प्रखंडों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थानों पर पुल का निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?