क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के गोबिन्दपुर प्रखण्ड में विशनपुर गॉव में विशनपुर से डेरा तक पईन कच्ची है एवं गाद से भरा हुआ है, जिससे किसानों को सिंचाई में कठिनाई होती है तथा पईन कच्ची रहने से उसके बगल में निर्मित सड़क भी क्षतिग्रस्त हो जाती है, यदि हॉ, तो सरकार कब तक उक्त पईन की उगाही कराते हुए पईन का पक्कीकरण कर उस पर ढक्कन लगाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?