क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेगें कि:- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तर्गत खरीक प्रखंड के गोटखरीक में प्राथमिक विद्यालय, गोटखरीक है जहाँ आने-जाने के लिए आम रास्ता नहीं है, जिससे बच्चों को विद्यालय जाने में कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार कब तक प्राथमिक विद्यालय गोटखरीक में पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए आम रास्ता उपलब्ध कराने के लिए कब तक कौन सी कार्रवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों?