क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के प्रखंड-बोधगया के ग्राम पंचायत-मोराटाल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक एवं कम्पाउण्डर, ड्रेसर सहित स्वास्थ्य कर्मियों की पदस्थापना नहीं होने से आमजन को काफी कठिनाईयों का सामाना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कबतक मोराटाल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक एवं कम्पाउण्डर, ड्रेसर सहित कर्मियों के पदस्थापना का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?