क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखण्ड-पकरीवरावां के पंचायत-पोस्की के ग्राम-लोदीपुर, बलियारी, बाजितपुर, चातरमोड महादलित टोला, ओदपुरा, विशनपुर, केसौरी इत्यादि ग्रामों में स्वास्थ्थ उपकेन्द्र/ अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है, जिसके कारण इन सभी ग्रामों के नागरिकों को प्राथमिक ईलाम के लिये पकरीवरावां या वारिसलीगंज जाना पड़ता है;2. यदि उपर्युक्त खंड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक ग्राम-लोदीपुर में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र/ स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्थापित करवाने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?