क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत का बोधगया एक अतंराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है जहॉ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में अवस्थित कार्यरत चिकित्सक, नर्स एवं कम्पाउंडर का आवासीय भवन जो जीर्ण-शिर्ण था,जिसे वर्ष 2016-17 में संवेदक द्वारा ध्वस्त कर दिया गया परन्तु अभी तक आवासीय भवन का निर्माण नहीं कराया गया है;2. क्या यह बात सही है कि सिविल सर्जन, गयाजी के द्वारा उक्त संदर्भ में अपने पत्रांक 389 दिनांक 14.11.2029 एवं पत्रांक 1504, दिनांक 26.10.2022 द्वारा सचिव, स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया गया है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में आवासीय क्वार्टर निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?