क्या मंत्री, गन्ना उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा, नालंदा, गया, जमुई, शेखपुरा, जहानाबाद इत्यादि जिलों में गन्ना की खेती के लिये प्रयुक्त जमीन है। इन सभी जिलों के कृषक गन्ना उत्पादन कर वारिसलीगंज स्थित चीनी मील को आपूर्ति करते थे, जो वर्तमान में बंद है;2. क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के प्रखंड वारिसलीगंज स्थित पैंगरी पंचायत के ग्राम पैंगरी के बबुरीवन में 35 एकड़ से अधिक बिहार सरकार की जमीन उपलब्ध है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वारिसलीगंज स्थित पैंगरी के बबुरीवन की उक्त जमीन पर चीनी मील स्थापित करने का विचार रखती है, यदि हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?