क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखण्ड मुख्यालय में डिग्री महाविद्यालय नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि डिग्री महाविद्यालय नहीं होने के कारण छात्र -छात्राओं को पठन-पाठन हेतु दूर जाना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार नवीनगर प्रखण्ड मुख्यालय में डिग्री महाविद्यालय खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?