क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के धोघरडीहा प्रखंडान्तर्गत ग्राम पंचायत राज बसुआरी में चौपाल टोला, वार्ड संख्या - 02 में अवस्थित आँगनबाड़ी केंद्र संख्या - 191 पर कार्यरत सेविका का संस्कृत शिक्षा बोर्ड के द्वारा प्रदत प्रमाण पत्र जाँचोपरान्त फर्जी पाये जाने के कारण उनकी नियुक्ति रद्द हो गई थी, किन्तु पुनः वह सेविका उसी केंद्र पर कार्यरत हो गई हैं, यदि हाँ तो सरकार इसकी पुनः जाँच कर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करना चाहती है,नहीं तो क्यों ?