क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, यह वतालाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत नारायणपुर बिहपुर एवं खरीक प्रखंड में नीलगाय एवं अन्य जंगली जानवरों के द्वारा आमजनों की जान-माल की क्षति के साथ किसानों के फसलों को बर्बाद किया जा रहा है ; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त प्रखंडों में नीलगाय एवं जंगली जानवरों से जनमानस एवं किसानों के फसलों को बचाने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?