क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के धोघरडीहा अंचलान्तर्गत ग्राम पंचायत राज बसुआरी में चौपाल टोला, वार्ड संख्या- 02 में अवस्थित आँगनबाड़ी केंद्र संख्या – 23, ग्राम पंचायत के उप-मुखिया के हस्ताक्षर से संस्कृत शिक्षा बोर्ड से प्राप्त फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर सेविका का चयन कर लिया गया है ; यदि हाँ तो क्या सरकार इसकी जाँच करा कर दोषी पर कार्रवाई करना चाहती है,नहीं तो क्यों ?