क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के पंडारक प्रखण्ड के गोवासा शेखपूरा पंचायत के ग्राम मीराचक स्थित मध्य विद्यालय से उच्च विद्यालय होते हुए आंगन बाड़ी केन्द्र तक स्थित पईन की उड़ाही नहीं होने के कारण जल जमाव की स्थिति बनी रहती है;2. क्या यह बात सही है कि मीराचक ग्राम स्थित श्री बच्चन यादव के घर के पास एवं हनुमान मंदिर के पास स्थित पईन पर पुलिया नहीं होने के कारण आम जनता को आवागमन में कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार मीराचक ग्राम स्थित पईन की उड़ाही कराकर समुचित जल निकासी की व्यवस्था करने के साथ साथ खण्ड 2 में वर्णित स्थानों पर पुलिया का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों ?