क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही प्रखंड के कुल्हड़िया ग्राम वार्ड नं0-11 में अवस्थित जरियाही तालाब जिसका खाता सं0-396 खेसरा-3112, रकबा-01-19-13 (एक बिगहा उन्नीस कट्ठा तेरह धुर) है जो जर्जर अवस्था में है , यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त तालाब को अमृत सरोवर योजना अन्तर्गत जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?