क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि सहरसा जिलान्तर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम + पंचायत – कठडूमर में स्वास्थ्य उप केंद्र में सृजित पद के अनुरूप डॉक्टरों की काफी कमी एवं दवाइयों एवं जाँच मशीनों की कमी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाई होती है;(2) यदि हाँ तो कबतक सरकार जनहित में शीघ्र उक्त स्वास्थ्य उप केंद्र में डॉक्टरों, दवाइयों एवं जाँच मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना चाहती है; नहीं तो क्यों ?