क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत प्रखण्ड बाजपट्टी के पंचायत बाचोपट्टी नरहा, ग्राम बाबु नरहा के आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को चिकित्सा हेतु काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल का भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सीतामढ़ी जिलान्तर्गत बाजपट्टी प्रखण्ड में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नही होने के कारण बन्द पड़े आयुर्वेदिक अस्पताल को सुचारू रूप से संचालित कराने एवं जीर्ण-शीर्ण भवन का जीर्णोद्धार करते हुए डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?