क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत काशीचक एवं पक्रिबरावान प्रखंडों में पारामेडिकल, फार्मेसी एवं नर्सिंग काॅलेज नहीं है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को मेडिकल प्रयोगशाला, एएनएम, जीएनएम, बी फार्मा डी फार्मा, बीएससी नर्सिंग जैसे कोर्स की पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है;यदि हाँ तो सरकार उक्त पारामेडिकल, फार्मेसी, एवं नर्सिंग काॅलेज की स्थापना करवाने का विचार रखती है, यदि हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?