क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि पूणियाँ जिलान्तर्गत प्रखंड-भवानीपुर के रूपौली स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषाधलय, बलिया एवं डुमरिया टोला मैनी में संचालित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों औषाधलय में चिकित्सक का पदस्थापन है, परंतु भवन नहीं होने के कारण क्षेत्र के आमजनों को समुचित ईलाज कराने में काफी कठिनाई होती है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?