क्या मंत्री, निगरानी विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि प्रदेश स्तर पर किसी भी तरह की अनियमितता की मोनिटरिंग निगरानी विभाग, पटना से किया जाता है, लेकिन जिला स्तर पर किसी भी प्रकार की बरती जा रही भ्रष्टाचार को मोनिटरिंग करने के लिए कार्यालय नहीं होने से शिकायतकर्ता को आवेदन देने के लिए तकनीकी व आने जाने की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार प्रमंडलीय स्तर पर निगरानी विभाग का कार्यालय कब तक स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?