क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड संख्या-12,13 में वर्ष -2012 में अर्द्धनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-07 की छत नहीं ढाली गयी है एवं दिवार भी जर्जर हो गयी है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त आंगनबाड़ी केंद्र का जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?