क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड संख्या-03 में 2000 की जनसंख्या में एक ही आंगनबाड़ी केन्द्र है, यदि हाँ, तो क्या सरकार वहाँ एक और आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?