क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि 137 मोहिउदीन नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत बीपीएल परिवारों को मिलने वाली राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का ससमय भुगतान नहीं हो कर वर्षों से लंबित है, यदि हाँ तो सरकार उक्त समस्या का निदान कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?