क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सरकार के द्वारा सभी जिलों में कम-से-कम 75 अमृत सरोवर का निर्माण/विकास किए जाने का लक्ष्य है;2. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही विधान सभा के लदनियाँ प्रखंड के पिपराही ग्राम में एन0एच0-227 के बगल में स्थित दुल्हनी पोखर, जिसका खाता सं0-661, खेसरा-3619, रकबा-4 एकड़ 18 डिसमिल सरकारी जमीन होने के बावजूद उक्त तालाब को अमृत सरोवर हेतु चयन नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त तालाब को अमृत सरोवर में चयन कर विकसित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?