क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखण्ड-पकरीवरावाॅ के ग्राम-ढोढा के निकट कौडिहारी नदी में योगिया बाॅन्ध से ग्राम-ढोढा, धरहरा, दुर्गापुर, बेलावाद, रेवार, दुलारपुर इत्यादि ग्रामों के सैकड़ो एकड़ जमीन की सिंचाई होती है;2.क्या यह बात सही है कि कौडिहारी नदी में योगिया बाॅन्ध से गुलनी के छिलका के बीच बृहद चेक डैम का निर्माण नहीं होने से पंचायत- गुलनी, बेलखुण्डा, धमौल, ढोढा पंचायत सहित शेखपुरा जिला के चोरवर प्रखण्ड तथा जमुई जिला के आढा एवं कैथा पंचायत के हजारों एकड़ कृषि योग्य भुमि में सिंचाई नहीं हो पा रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार कौडिहारी नदी में योगिया बाॅन्ध से गुलनी छिलका के बीच बृहद चेक डैम का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?