क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि शिवहर जिला अर्न्तगत NH-227 रजिस्ट्री आफिस शिवहर से प्रखंड कार्यालय- सुगिया कटसरी- परदेशिया होते हुये चम्पारण सीमान तक लगभग 9 कि०मी० आर० ई० ओ० सड़क है जो एक जिला से दूसरे जिला को जोड़ती है;यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को पथनिर्माण विभाग में अधिगृहित कर पक्कीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यो ?