क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत सलखुआ प्रखण्ड के सामहा खुर्द पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु विभाग से स्वीकृति के पश्चात स्थल चिह्नित कर लिया गया है, परंतु आज तक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नहीं कराया गया है,यदि हाँ तो सरकार उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र का शीघ्र निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?