Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2802Starred Question Listed

सुनिश्चित करना

श्रीमती संगीता देवी (65) (बलरामपुर) स्वास्थ्य विभाग 27 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बारसोई प्रखंड में आशा चयन प्रक्रिया में निर्धारित गाइडलाइंस के उल्लंघन और चयन में धांधली की शिकायतें आई हैं,2. क्या यह बात सही है कि योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई तथा इसमें स्थानीय आशा मैनेजर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की मिलीभगत की शिकायतें प्राप्त हुई हैं,3. क्या यह बात सही है कि वर्तमान आशा मैनेजर बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में लगभग 10 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं, यदि हाँ, तो स्थानांतरण नियमों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी,4.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार बारसोई प्रखण्ड मे आशा चयन प्रक्रिया मे नियमो के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियो की जाँच कराकर दोषियो पर कारवाई तथा पात्र अभ्यर्थीया का चयन सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
27 फरवरी 2026
Member
श्रीमती संगीता देवी (65) (बलरामपुर)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
SANGITA DEVI (65)
SANGITA DEVI (65)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Balrampur-Katihar (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
AT-Sultanpur, Barsoi Bazar, Post-Barsoi, Thana-Barsoi, District-Katihar