क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत सदर अस्पताल, बारसोई में महिला रोगियों के बेहतर उपचार हेतु स्त्री-रोग विशेषज्ञों (Gynecologists) तथा सामान्य नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (GNM) कर्मियों की प्रतिनियुक्ति नहीं रहने के कारण उपचार कराने मे कठिनाई होती है, सरकार उक्त अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं GNM की प्रतिनियुक्ति तथा रक्त बैंक की स्थापना, मानक ऑपरेशन थिएटर परिसर के निर्माण के साथ-साथ सोनोग्राफी, पैथोलॉजी एवं अन्य आधुनिक जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?